लाइब्रेरी में ही सारे संसार का सम्पूर्ण सत्य ज्ञान भरा रहता हैं

Thursday, November 28, 2024

संविधान दिवस

भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। साल 2024 की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। इस लेख में हम जानेंगे आखिर क्या वजह है, जिससे हर साल 26 नवंबर को ही भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। 75th Constitution Day 2024: भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार भारतीय संविधान को अपनाए हुए 75 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में यह वर्ष देश वासियों के लिए खास है। हर साल इस दिवस की थीम बदलती है। इस कड़ी में इस बार संविधान दिवस की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है। संविधान सभा द्वारा कई चर्चाओं और अध्ययन के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान का खाका तैयार कर दिया गया था। यह वह दिन था, जब भारतीय संविधान को अपनाया गया था। बाद में सामााजिक न्याय मंत्रालय द्वारा लोगों को संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देने के लिए 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। QUIZ

2 comments:

  1. https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScwe1kbBe5abeRynf5N_5VVzqDaBiblySJ9hjNgkLMnF2weVA/viewform?usp=sharing

    ReplyDelete

NATIONAL POLLUTION CONTROL DAY 2025-26 (2 DECEMBER)

NATIONAL POLLUTION CONTROL DAY The 2025 National Pollution Control Day theme is "Sustainable Living for a Greener Future," which ...